नई दिल्ली। दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का मैच स्मिथ की कप्तानी में ही खेला, लेकिन कल हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्मिथ ने वन डे में ऑस्ट्रेलिया के लिए 170 मैचों में 5800 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 12 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 164 रन रहा है। स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ करियर के दौरान 30 वनडे मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 1383 रन बनाए। स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।
संन्यास के बाद कहा-शानदार रहा सफर
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, जय शाह ने दिया बड़ा संदेश- ‘महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर शुरू’
- Neymar Retirement: FIFA World Cup 2026 से बाहर होते ही नेमार ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, भावुक विदाई ने फैंस को रुलाया
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
- सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा: इंग्लैंड को हराकर एशेज 4-1 से जीती, WTC में भी मिली बड़ी बढ़त
- सिडनी गोलीकांड पर भारत का कड़ा रुख: बॉन्डी बीच हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया को पूर्ण समर्थन का आश्वासन
स्मिथ ने संन्यास के बाद कहा कि मेरे लिए हर के पल अहम रहा है। शानदार सफर रहा। मैंने करियर के दौरान बहुत सारी अच्छी यादें बटोरी हैं। दो वर्ल्ड कप जीतना करियर में सबसे शानदार रहा। अब दूसरे खिलाड़ियों के लिए वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी करने का अच्छा मौका है। इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय सही था। स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है। मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ है।



