👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
त्रिनिदाद और टोबैगो में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: भारतीय मूल की छठी पीढ़ी को मिलेगा OCI कार्ड
त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मूल के छठी पीढ़ी के नागरिकों को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से वे भारत में बिना किसी प्रतिबंध के रहने और काम करने की अनुमति प्राप्त कर सकेंगे।
“खून या उपनाम नहीं, अपनापन हमें जोड़ता है”
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में भावुक अंदाज में कहा,मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों की छठी पीढ़ी को ओसीआई कार्ड दिए जाएंगे। हम सिर्फ खून या उपनाम से नहीं जुड़े हैं, हम अपनेपन से जुड़े हैं। भारत आपका स्वागत करता है और आपको गले लगाता है।”
उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया और कहा, मैं आप सभी को व्यक्तिगत रूप से भारत आने के लिए प्रोत्साहित करता हूं, न कि केवल सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल रूप से। अपने पूर्वजों के गांवों का दौरा करें, जिस मिट्टी पर वे चले थे, उस पर चलें। अपने बच्चों और पड़ोसियों को साथ लाएं। किसी को भी लाएं जो चाय और एक अच्छी कहानी का आनंद लेना पसंद करता हो। हम आप सभी का खुले दिल, गर्मजोशी और जलेबी के साथ स्वागत करेंगे।”
UPI को लेकर त्रिनिदाद और टोबैगो की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो को भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को अपनाने वाले कैरेबियन क्षेत्र के पहले देश बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा,अब पैसे भेजना गुड मॉर्निंग टेक्स्ट मैसेज भेजने जितना आसान होगा। मैं वादा करता हूं कि यह वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ी से भी तेज़ होगा।”
पीएम मोदी की यह यात्रा और घोषणाएं भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।



