👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
0:00 left
केंटुकी के लुईविले एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो विमान हादसे में तीन की मौत
अमेरिका के केंटुकी राज्य में लुईविले एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के दौरान यूपीएस कार्गो का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कम से कम 11 लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि विमान में करीब 38,000 गैलन ईंधन भरा हुआ था, जो धमाके के बाद आग की लपटों में बदल गया। इसकी चपेट में पास के कई कारोबारी प्रतिष्ठान भी आ गए।
यूपीएस ने पुष्टि की है कि विमान में चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, यह विमान हवाई जा रही फ़्लाइट 2976 थी, जो हादसे का शिकार हुई।



