0:00
0:00 left
मॉस्को;भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के दो दिवसीय दौरे में मंगलवार को मॉस्को में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आर्थिक प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए उभरते हुए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत को एक मज़बूत स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है. जब भारत शांति, संवाद और कूटनीति की बात करता है, दुनिया सुनती है.

भारत रूस के संबंधों को लेकर उन्होंने कहा, “चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न मैरिटाइम कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है और दोनों देश गंगा वोल्गा डायलॉग और सिविलाइजेशन के माध्यम से दोनों देश एक दूसरे को समझ रहे हैं.उन्होंने कहा, आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, वो पूरा करके ही रहता है. आज भारत वो देश है जो चंद्रयान को चंद्रमा पर वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका. जो डिज़िटल ट्रांजैक्शन का सबसे विश्वसनीय मॉडल दुनिया को दे रहा है और जो सोशल सेक्टर की बेहतरीन नीतियों से सशक्त बना रहा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



