0:00
0:00 left
हाथरस मामला; योगी सरकार ने एसडीएम, सीओ समेत छह अफ़सरों को निलंबित किया
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस मामले में एसडीएम, सीओ समेत छह अफ़सरों को निलंबित कर दिया है.यूपी सरकार की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हाथरस सत्संग हादसे की जांच के लिए बनी एसआईटी की रिपोर्ट के बाद ये कार्रवाई की गई है.रिपोर्ट में हादसे के लिए किसी साज़िश से इनकार नहीं किया गया है.

इसमें ये भी कहा कि आयोजकों की लापरवाही से हादसा हुआ. आयोजन में बड़ी संख्या लोगों को बुलाया गया लेकिन उनके लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए.रिपोर्ट के मुताबिक़, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया.
उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी.
हादसे की गहन जांच के लिए न्यायिक आयोग भी अपनी कार्यवाही शुरू कर चुका है.
दो जुलाई को हाथरस के सिकन्द्राराऊ इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी बनाई थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- CJP ने दी सरकार को चेतावनी, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर से धरने पर बैठ जाएंगे
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- Paper Leak पर जागी सरकार, अब बिल लाने की तैयारी, 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का हो सकता है जुर्माना
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति



