China के जिनजियांग की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की मौत, कई लोग अंदर फंसे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार को जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के फैक्ट्री में ही फंसे होने की आशंका है।  आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त कार्य दल पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर भेज दिए हैं।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपकने वाले पदार्थ और कच्चा माल इस्तेमाल हो रहा था, जिस कारण आग भड़क गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जली हुई इमारत दिखाई दे रही है और टूटी खिड़कियों से गहरा भूरा धुआं निकल रहा है।

जिनपिंग ने दोषियों को सजा देने की बात कही

इस घटना पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी ओर से बताया गया कि आग से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।  जिनपिंग ने कहा कि दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

निचली मंजिलों में लगी थी आग

बताया जाता है कि  इमारत की निचली मंजिलों में आग भयंकर रूप से भड़क गई। उसी दौरान लोगों को खिड़कियों के पास और इमारत की छत पर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है। इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि आग बुझाने, फंसे हुए लोगों की तलाश करने और घायलों का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

वीडियो में ऊंची-ऊंची लपटें दिखीं

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा जारी वीडियो में फैक्ट्री भवन से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। साथ ही आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार फैला हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ लोग फैक्ट्री की छत पर फंसे हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे थे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इससे पहले कहा था कि इस आग में “भारी जनहानि” हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि मृतकों और घायलों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।

फुटवियर के लिए प्रसिद्ध है जिनजियांग

फुजियान प्रांत का जिनजियांग शहर चीन के प्रमुख फुटवियर निर्माण केंद्रों में शामिल है। जूता उद्योग में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण इसे अक्सर चीन की जूता राजधानी कहा जाता है। यह आग गुरुवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे हुईटेंग फुटवियर फैक्ट्री में लगी थी।आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग इमारत के भीतर और छत पर फंस गए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान। फिन एलन, लोकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी भी हुई।

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 300 से अधिक घायल

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला हुआ। 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए। हमले से हवाई अड्डे का परिचालन प्रभावित हुआ।

शिवराज सिंह चौहान की अपील: नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करें

शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बेटियों, बहनों और माताओं को देवी का स्वरूप बताया।

बाबा बागेश्वर का रथ तैयार, नवरात्रि से शुरू हो रही 500 किमी रथ यात्रा

बुंदेलखंड में नवरात्रि से शुरू हो रही सनातन एकता रथ यात्रा। बाबा बागेश्वर के नेतृत्व में 500 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा।

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद सास-ससुर ने महिला को घर से निकाला

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद महिला को घर से निकाला गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

इंदौर में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के बावजूद जमीन विवादों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।