कनाडा, चीन और मैक्सिको पर भारी-भरकम टैरिफ का भार;ट्रंप का एलान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कनाडा, चीन और मैक्सिको पर भारी-भरकम टैरिफ का भार;ट्रंप का एलान

अमेरिका में कनाडा, चीन और मैक्सिको से आने वाले सामान पर तगड़ा टैरिफ लगेगा कनाडा, मैक्सिको के सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा वहीं चीन पर भी दस प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया की पोस्ट में कहा कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही वे सबसे पहला काम कनाडा, चीन और मैक्सिको से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने का ही करेंगे। उन्होंने एलान किया है कि वे कनाडा, मैक्सिको से आने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने यह एलान अमेरिका में अवैध अप्रवासियों की लगातार बढ़ती आमद से नाराज होकर किया है। साथ ही ट्रंप ने देश में अवैध रूप से आ रही ड्रग्स के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है और चीन पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही ।।

कनाडा, चीन और मैक्सिको पर भारी-भरकम टैरिफ का भार;ट्रंप का एलान

ट्रंप ने लिखा कि हजारों लोग मैक्सिको और कनाडा से अमेरिका में दाखिल हो रहे हैं और वे अपने साथ ड्रग्स और अपराध लेकर आ रहे हैं। कनाडा और मैक्सिको चाहें तो इनको रोक सकते हैं और उनके पास ऐसा करने की शक्ति भी है। इसलिए कनाडा और मैक्सिको से आने वाले उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा और जब तक कनाडा और मैक्सिको, अवैध अप्रवासियों को नहीं रोकते, तब तक उन्हें भारी-भरकम टैरिफ देना होगा। ट्रंप ने चीन पर निशाना साधा और कहा कि चीन से अमेरिका में ड्रग्स, खासकर फेंटानिल बड़े पैमाने पर आ रही है। उन्होंने पूर्व में भी चीन के सामने ड्रग्स का मुद्दा उठाया है और चीन ने भी ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अमेरिका में फेंटानिल ड्रग्स का आना जारी है। ऐसे में सरकार चीन पर तय टैरिफ से अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाएगी।

👉 यह भी पढ़ें:

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन जांच रिपोर्ट एक महीने में सौंपने का निर्देश दिया है। जांच समिति को 2 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी है।

रामायण में केवल दृश्य संसार, राम की कहानी फिर भी आत्मा को नहीं छू पाई फिल्म

रामायण पार्ट वन में भव्य दृश्य और तकनीक की ताकत है, लेकिन कथा की भावनात्मक गहराई अधूरी लगती है। यह भाग राम और रावण के संघर्ष की तैयारी करता है।

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 2000 अंक पार जाकर हुआ बंद

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी ने सेंसेक्स को 2,000 अंक से ऊपर पहुंचाया। निफ्टी भी 24,500 के पार बंद हुआ। बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार भी जब्त किए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज की, केस हाई कोर्ट भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज कर मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

बंगाल में एसटीएफ ने मुरारई में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त

पश्चिम बंगाल में मुरारई में एसटीएफ ने 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त किए हैं। जांच में आतंकवादी गतिविधि की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है, पीट लें

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटो करो। गृह मंत्री ने मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने पर जोर दिया। राहुल गांधी को संसद सत्र की चुनौती भी दी गई।

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।