रिश्वतखोरी के आरोपों से इनकार के बाद अडाणी समूह के शेयरों में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी भी ऊपर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। अमेरिका में लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोपों से अडाणी समूह ने इनकार किया है। इसके बाद बुधवार को शेयर बाजार में अडाणी समूह के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में भी ऊपर जा रहे हैं। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.1 अंक ऊपर जाकर 80,170.16 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 50 शेयरों वाला निफ्टी 74.35 अंक की बढ़त के साथ 24,268.85 अंकों तक पहुंच गया।

बुधवार को अदाणी समूह ने कहा कि गौतम अदाणी और उनके भतीजे पर रिश्वतखोरी का कोई आरोप नहीं है। इसके अलावा उन पर एक मामले में अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कोर्ट में दायर अभियोग में अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के किसी भी उल्लंघन का आरोप भी नहीं लगाया गया है। अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि तीनों पर एफसीपीए उल्लंघन का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट गलत है। उन पर ऐसे अपराधों का आरोप लगाया गया है, जो मौद्रिक जुर्माना या सजा के साथ दंडनीय है। अडाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वह अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएगा। कंपनी ने कहा कि अभियोग में किसी भी जुर्माने या दंड को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

आरोपों से इनकार के बाद आज अदाणी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में तेजी देखी गई है। सुबह के कारोबारी सत्र में फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पावर, अडाणी टोटल गैस, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अंबुजा सीमेंट्स, अडाणी विल्मर, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन और एनडीटीवी के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर मंतर प्रदर्शन जांच रिपोर्ट एक महीने में सौंपने का निर्देश दिया है। जांच समिति को 2 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी है।

रामायण में केवल दृश्य संसार, राम की कहानी फिर भी आत्मा को नहीं छू पाई फिल्म

रामायण पार्ट वन में भव्य दृश्य और तकनीक की ताकत है, लेकिन कथा की भावनात्मक गहराई अधूरी लगती है। यह भाग राम और रावण के संघर्ष की तैयारी करता है।

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 2000 अंक पार जाकर हुआ बंद

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी ने सेंसेक्स को 2,000 अंक से ऊपर पहुंचाया। निफ्टी भी 24,500 के पार बंद हुआ। बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार भी जब्त किए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज की, केस हाई कोर्ट भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज कर मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

बंगाल में एसटीएफ ने मुरारई में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त

पश्चिम बंगाल में मुरारई में एसटीएफ ने 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त किए हैं। जांच में आतंकवादी गतिविधि की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है, पीट लें

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटो करो। गृह मंत्री ने मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने पर जोर दिया। राहुल गांधी को संसद सत्र की चुनौती भी दी गई।

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।