👉 यह भी पढ़ें:
- कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए छोटा बांगड़दा में निजी जमीन पर मंत्री समर्थक बना रहे थे सड़क, विरोध हुआ तो टला कल का भूमिपूजन
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- Parliament March 2026: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, बोले- ‘इन शर्तों पर आज खत्म कर दूंगा अनशन’; दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
0:00 left
ग्रीनलैंड विवाद पर चीन का अमेरिका को कड़ा संदेश, ट्रंप की धमकियों पर दी तीखी प्रतिक्रिया
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने अमेरिका से अपने हित साधने के लिए तथाकथित ‘चीनी खतरे’ का बहाना बनाना बंद करने को कहा है। यह बयान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा,संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय क़ानून ही मौजूदा वैश्विक व्यवस्था की बुनियाद हैं और इसे बनाए रखा जाना चाहिए।”
गुओ जियाकुन यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में कर रहे थे, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया घोषणा का ज़िक्र किया गया था। ट्रंप ने एलान किया है कि ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर अमेरिका 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ़्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और फिनलैंड से आने वाले सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएगा।
इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रीनलैंड को खरीदने को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो जून की शुरुआत से यह टैरिफ बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।



