आज से बदल गए कई नियम, क्रेडिट कार्ड से लेकर फास्टैग तक, डालेंगे आपकी जेब पर असर

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

इंदौर। आज अगस्त की पहली तारीख है। नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय बदलाव हुए हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालते हैं। इसमें गैस सिलेंडर के दाम से लेकर फास्टैग रूल्स , एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं। जिन नियमों में बदलाव हो रहा है, उसमें गूगल मैप और आईटीआर शामिल हैं।

फास्टैग केवाईसी अनिवार्य होगा

एक अगस्त से देशभर में फास्टैग के नए नियम लागू हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक के लिए एक अगस्त से फास्टैग केवाईसी अनिवार्य होगा। नए नियम के तहत तीन से पांच साल पुराने फास्टैग हैं, तो आपको केवाईसी अपडेट कराना होगा। वहीं पांच साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्टूबर से पहले तक बदलना होगा।

एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव

एचडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में एक अगस्त से बदलाव करने का एलान किया है। अब एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करने से लेकर क्रेड, चेक, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे थर्ड पार्टी एप के इस्तेमाल करने पर आपको ट्रांजेक्शन राशि पर एक प्रतिशत देना होगा। इसकी सीमा 3000 रुपये तक की तय की गई है। वहीं, 15000 रुपये से अधिक के फ्यूल ट्रांजेक्शन पर आपको एक प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा। टाटा न्यू इनफिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड के नियम में भी बदलाव किया है।

गूगल मैप की सेवाएं हुईं सस्ती

गूगल मैप की तरफ से बिलिंग पॉलिसी में बदलाव किया गया है, जो 1 अगस्त 2024 से लागू हो रहा है। नए बदलाव के बाद गूगल मैप की तरफ से भारतीयों के लिए लगने वाले चार्ज में 70 फीसद की कटौती की गई है। इतना ही नहीं, गूगल मैप ने अपनी फीस को डॉलर की जगह में भारतीय रुपये में लेने का वादा किया है। गूगल मैप की फीस में कटौती का असर आम यूजर्स पर देखने को नहीं मिलेगा। यह उन यूजर्स पर लगेगा, जो बिजनेस के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। गूगल 1 अगस्त से पहले तक भारत में नेविगेशन के लिए चार से पांच डालर प्रति महीने फीस लेता था। हालांकि अब एक अगस्त, 2004 के बाद इसे कम करके 0.38 से लेकर 1.50 डॉलर कर दिया गया है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव

सरकारी गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है। आज भी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। इनके दाम आज से साढ़े आठ रुपये तक बढ़ गए हैं। इससे पहले जुलाई में सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी।

आज से आईटीआर फाइल करने पर पेनल्टी

असेसमेंट ईयर 2024-25 का इनकम टैक्स रिटर्न आज से फाइल करने पर आपको पेनल्टी देनी होगी। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई है। अब रिटर्न फाइल करने पर आपको 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।