एसआईआर के लिए कोई ओटीपी या एपीके फाइल मांगे तो हो जाएं सावधान, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। देश के 12 राज्यों के साथ ही मध्यप्रदेश में भी मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन चल रहा है। इस दौरान साइबर ठगी से बचने के लिए भोपाल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अपराधी सरकारी कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और एसआईआर फॉर्म अपडेट करने के बहाने लोगों से ओटीपी मांगते हैं या SIR.apk नाम की संदिग्ध फाइल डाउनलोड कराते हैं, जिसमें खतरनाक मालवेयर होता है। पुलिस के अनुसार यह मालवेयर मोबाइल में सेव फोटो, संपर्क, एसएमएस, बैंकिंग ऐप, सोशल मीडिया और यूपीआई लॉगिन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी चोरी कर सकता है। भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने इसे गंभीर साइबर खतरा बताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि एसआईआर फॉर्म में मोबाइल नंबर देना सुरक्षित है, लेकिन किसी अनजान कॉल, व्हाट्सएप या एसएमएस पर मिला ओटीपी किसी भी व्यक्ति को न बताएं। न ही किसी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड करें। पुलिस ने दोहराया कि कोई भी सरकारी विभाग कॉल या मैसेज के माध्यम से ओटीपी नहीं मांगता और न ही कोई ऐप इंस्टॉल करने का निर्देश देता है। पुलिस ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति एसआईआर फॉर्म के नाम पर कॉल कर दबाव बनाए या खुद को सरकारी अधिकारी बताकर धमकाए, तो इसकी तुरंत सूचना नजदीकी थाना या साइबर क्राइम शाखा को दें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की धोखाधड़ी के बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि कोई भी साइबर अपराधियों का शिकार न बने। अगर कोई साइबर अपराधी आपसे संपर्क करता है तो इसकी जानकारी भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन (9479990636), राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन (1930), शिकायत पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर की जा सकती है।

इस तरह हो सकती है धोखाधड़ी

–साइबर अपराधी SIR फॉर्म या इसी नाम से फर्जी कॉल कर आपसे OTP मांगते है।

-SIR.apk file नाम से फर्जी APK Install कराते हैं।

–ये सरकारी दिखने वाले नामों और लोगो का उपयोग करते हैं, ताकि आप भ्रमित हो जाएं।

इन बातों का ध्यान रखें

1. यदि किसी अनजान व्यक्ति का फोन आए और वह कहे कि आपके SIR फॉर्म के लिए आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा गया है, कृपया वह हमें बता दें, तो किसी भी स्थिति में OTP साझा न करें। आप स्पष्ट रूप से कहें कि में इस विषय में केवल ऑफिस जाकर बात करूंगा, या अपने बीएलओ से ही संपर्क करूंगा। यदि इसके बाद भी फोन करने वाला व्यक्ति दवाव डाले, धमकी दे या ओटीपी बताने पर जोर दे, तो तुरंत पुलिस की मदद लें।

–कोई भी सरकारी एजेंसियां कभी भी CALL, WhatsApp, SMS या APK फाइल के माध्यम से OTP, बैंक खाते आदि की जानकारी नहीं मांगती हैं, जानकारी किसी से सांझा न करें।

–इस प्रकार की किसी SIR.apk file को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। आपके मोबाइल से कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज, और बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है। आपके SMS पढ़कर आपके बैंक खाते से पैसे निकाल सकता है। सोशल मीडिया, ईमेल और UPI ऐप्स के लॉगिन क्रेडेंशियल्स चुराए जा सकते हैं। आपके मोबाइल में वायरस या मालवेयर डाला जा सकता हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।