नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने उमर के साथी अमीर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एनआईए को जांच में पता चला है कि इस आत्मघाती हमले में इस्तेमाल की गई कार आई-20 अमीर राशिद के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।
एनाईए की जांच में खुलासा हुआ है कि अमीर कार खरीदने और सुसाइड बॉम्बर को सपोर्ट करने दिल्ली आया था। इससे पहले फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कार चलाने वाला मृत ड्राइवर उमर उन नबी ही था। वह अल–फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उसका घर भी ध्वस्त कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी अमीर राशिद कश्मीर के संबूरा, पंपोर का रहने वाला है। उसने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था। अमीर कुछ दिन पहले ही दिल्ली आया था ताकि कार खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में आईईडी लगाकर आई-20 कार को उड़ाया गया। एनआईए ने उमर की एक और कार भी जब्त की है. इसमें अहम डिजिटल सबूत के साथ कुछ जरूरी चीजें बरामद की गई हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने माना आतंकी हमला, मोदी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
- दिल्ली ब्लास्ट का मध्यप्रदेश कनेक्शन, महू का निकला अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद सिद्दीकी, उसी ने बनाया था ट्रस्ट
- दिल्ली धमाके पर एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारियों को दिए निर्देश-एक-एक को ढूंढ कर निकालो



