0:00
0:00 left
तेलंगाना की राज्यपाल टी सौंदर्यराजन का इस्तीफा मंजूर
तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है. राष्ट्रपति भवन ने यह भी बताया कि उनके इस्तीफे के बाद नियमित व्यवस्था बनने तक झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है.
सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था. तमिलनाडु की रहने वाली सौंदर्यराजन लोकसभा चुनाव में अपने राज्य की ही किसी सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हो सकती हैं.वो कई बार कह चुकी हैं कि वे राजनीति में सक्रिय होना चाहती हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, बोले- पीएम मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और युवा छात्र
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, PM मोदी से भी जल्द फैसले की अपील
- NEET Paper Leak Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के आंदोलन के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव



