👉 यह भी पढ़ें:
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद पर धन्नापतियों की नजर, क्या इस बार भी ठगे जाएंगे आम कार्यकर्ता?
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
0:00 left
बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने अपने देश के एक अपहृत जहाज एमवी रुएन और उसके चालक दल के सदस्यों को रिहा कराने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स से किए एक ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा, बुल्गारिया के अपहृत जहाज रुएन और बुल्गारिया के सात नागरिकों सहित इसके चालक दल को बचाने की भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मेरा हार्दिक आभार
उनके इस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति रुमेन राडेव जी, आपके मैसेज की सराहना करता हूं. हमें खुशी है कि बुल्गारिया के सातों नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही अपने घर लौट जाएंगे. भारत हिंद महासागर इलाके में नौवहन की स्वतंत्रता की सुरक्षा करने और लूट व आतंकवाद से लड़ने को लेकर वचनबद्ध है. भारतीय नौसेना ने एक ट्वीट करके बताया था कि उसके युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता अरब सागर में सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेरने और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर करने में कामयाब रहा है.



