👉 यह भी पढ़ें:
- AI और Climate Change पर IIT Madras का खास फोकस: छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह पहल?
- एआई पर सख्ती: हर रचना पर अब अनिवार्य होगा स्पष्ट पहचान चिह्न
- एआई समिट में पीएम मोदी का विजन: “भारत को एआई में डर नहीं, भविष्य की अपार संभावनाएं दिखती हैं”
- जोहान्सबर्ग में जी20 समापन: पीएम मोदी का वैश्विक विकास मॉडल और AI पर बड़ा संदेश
- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की सख्त चेतावनी — एआई के गलत इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
- शिवसेना (यूबीटी) ने एआई के जरिए बाल ठाकरे की आवाज में दिया भाषण, भाजपा ने बताया ‘बचकाना स्टंट’
0:00 left
इंदौर। दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसके लिए कंपनी एक पार्टनरशिप भी करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब में इस साल के अंत तक एआई से गाना बनाने का भी फीचर आ जाएगा।
पिछले साल कंपनी ने Dream Track फीचर लॉन्च किया था जो कि शॉर्ट के लिए एक एआई सॉन्ग जेनरेटर है, लेकिन इसे अभी तक आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया गया। अब नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यूट्यूब एक नए एआई टूल पर काम कर रही है जिससे गाने बनाए जा सकेंगे।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यूट्यूब अपने इस प्रोजेक्ट के लिए कई कंपनियों से बात कर रहा है। यह डील कॉपीराइट अधिकारों के लिए हो रही है। इस डील के पूरा होने और नए फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर्स किसी गाने की तरह नया गाना एआई की मदद से बना सकेंगे। आमतौर पर किसी गाने के कॉपी करने पर कॉपीराइट लगता है। कहा जा रहा है कि यूट्यूब कॉपीराइट के लिए एक बार में ही पेमेंट करना चाहता है।



