ट्रंप का बयान: यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं का जमावड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “सोमवार व्हाइट हाउस में एक बड़ा दिन है। इतने सारे यूरोपीय नेता एक साथ कभी नहीं आए। उनकी मेजबानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर विराम
ट्रंप ने साफ कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा और न ही रूस के कब्जे वाला क्रीमिया उसे वापस मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ जंग तुरंत खत्म कर सकते हैं।
क्रीमिया पर ट्रंप का रुख
ट्रंप ने लिखा, “याद कीजिए कि यह कैसे शुरू हुआ था। ओबामा के समय दिया गया क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा (12 साल पहले बिना एक भी गोली चले) और यूक्रेन का नाटो में शामिल होना भी संभव नहीं है। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं।”
यूरोपीय नेताओं के साथ अहम बैठक
ट्रंप ने कहा कि वह व्हाइट हाउस में कई यूरोपीय नेताओं के साथ खास बैठक की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने फर्जी खबरों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर नेताओं की मेजबानी करना अमेरिका के लिए सम्मान की बात है।
बैठक में कौन-कौन होगा शामिल
यह टिप्पणी जेलेंस्की के साथ एक अहम बैठक से पहले आई है, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, नाटो महासचिव मार्क रूट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भी शामिल होंगे।


