अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने विश्वास जताया कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक महत्वपूर्ण ट्रेड डील पर सहमति बन सकती है।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ उनके बेहद अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप का बड़ा दावा — कुछ ही घंटों में ईरान की नौसेना और वायुसेना तबाह;हम जीत गए
- मेरी मध्यस्थता नहीं होती तो शरीफ की जान को हो सकता था खतरा — कांग्रेस में ट्रंप का भारत-पाक पर बड़ा दावा
- ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा: 32 हजार मौतों का आरोप, सीमित सैन्य कार्रवाई पर भी विचार
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी संग्राम: पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया भ्रामक

हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि वर्षों तक भारत ने अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाए, जिससे अमेरिका को नुकसान हुआ।
ट्रंप के मुताबिक अब परिस्थितियां बदल रही हैं और अमेरिका भारत के साथ व्यापारिक संबंधों से बेहतर आर्थिक लाभ हासिल कर रहा है।
भारत और अमेरिका के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी अंतिम समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में ट्रंप का यह बयान दोनों देशों के कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
आपको क्या लगता है ट्रम्प के दावे में कितना दम है क्या डील हो पाएगी अपनी राय अवश्य दीजिए


