ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा: 32 हजार मौतों का आरोप, सीमित सैन्य कार्रवाई पर भी विचार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में जनवरी में हुए प्रदर्शनों के दौरान 32 हजार लोगों की मौत हुई। यह पहली बार है जब उन्होंने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित मौतों की संख्या को लेकर सार्वजनिक रूप से बयान दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- ट्रंप का बड़ा दावा — कुछ ही घंटों में ईरान की नौसेना और वायुसेना तबाह;हम जीत गए
- मेरी मध्यस्थता नहीं होती तो शरीफ की जान को हो सकता था खतरा — कांग्रेस में ट्रंप का भारत-पाक पर बड़ा दावा
- इजराइली राजदूत का बड़ा दावा: हमास और कश्मीर के आतंकियों के बीच सीधे संपर्क के सबूत
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “उन्हें एक उचित समझौता करना चाहिए। ईरान के लोग अपने नेताओं से बहुत अलग हैं और यह बेहद दुखद स्थिति है। वहां थोड़े ही समय में 32 हजार लोग मारे गए।”
उन्होंने आगे कहा, वे 837 लोगों को फांसी देने वाले थे। मैंने उन्हें संदेश भेजा कि अगर आप एक भी व्यक्ति को फांसी देते हैं, तो आपको तुरंत निशाना बनाया जाएगा और उन्होंने फांसी रोक दी।
ईरान पर संभावित हमले के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि वह सीमित सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं।
ट्रंप के इन बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर चर्चा तेज हो गई है ।


