रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए हुए पहले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने आयोवा कॉकस में एकतरफ़ा जीत दर्ज की
मतगणना के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने एक तरफ़ा बढ़त बनाए रखी| जीत की घोषणा के बाद कड़ाके की ठंड में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया
ट्रंप के मुख्य प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली, रॉन डेसैंटिस और विवेक रामास्वामी कहीं भी उन्हें चुनौती देते नहीं दिखाई दिए.इसके विपरित रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ट्रम्प के समर्थन में पीछे हट गए |
👉 यह भी पढ़ें:
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को : हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
आयोवा में ट्रंप की जीत ऐतिहासिक रूप से बहुत बड़ी है
उन्होंने आयोवा की 99 काउंटी में सबसे अधिक वोट हासिल किए जबकि सिर्फ़ एक काउंटी में एक वोट से हारे
ट्रम्प का नारा ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ को लोगों का समर्थन मिल रहा है .
हालाँकि तीन वर्ष पूर्व ट्रंप का पहला कार्यकाल विवादों के बीच ख़त्म हुआ था. 6 जनवरी को उनके समर्थकों का हुड़दंग अमेरिकी इतिहास का सबसे दुखद हिस्सा बन चुका है.
उस दंगे के लिए ट्रंप पर दो आपराधिक मामले चल रहे हैं.इस सबके बावजूद ट्रम्प को मिली शुरुआती जीत के बाद ये चर्चा भी जोर पकड़ रही है की क्या ट्रम्प दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे |



