पाकिस्तान; मिसाइल के लिए सामान देने वाली चार कंपनियों पर अमेरिका की कार्रवाई
अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ज़रूरी सामान मुहैया करवाने वाली चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है. इनमें चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी शामिल है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी.
👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- US-Iran Peace Deal के बाद पाकिस्तान ने लिया बड़ा क्रेडिट! ‘Islamabad Agreement’ पर शहबाज शरीफ का दावा, क्या वाकई पाकिस्तान ने कराई ऐतिहासिक सुलह?
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी

बयान में कहा गया, चीन की जिन तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगे हैं उनके नाम शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड हैं. लारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इन कंपनियों ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ज़रूरी सामान की आपूर्ति की है. इन कंपनियों ने लंबी दूरी के मिसाइल प्रोग्राम के लिए सामान मुहैया करवाया है.



