हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइली हमले जारी
इजराइली सेना ने कहा है कि लेबनान की ओर से अफु़ला और उत्तरी इजराइल की घाटियों पर हमले के जवाब में उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के और भी कई दर्जन ठिकानों को निशाना बनाया है.
इजराइली सेना ने कहा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. इसके अलावा उसने इन इलाकों में रॉकेट लॉन्चर भी दागे हैं.
इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा है कि अब वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने न्यूयॉर्क जा रहे हैं. पहले मिकाती ने इजराइली हमलों के मद्देनजर ये यात्रा रद्द कर दी थी.
उधर इजराइली सेना ने कहा कि उसे भरोसा है कि उसने हथियारों के गोदाम वाली इमारतों पर हमला किया है.इजराइल ने कहा है कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1300 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं. इनमें से लगभग 500 लोगों की मौत हो गई है
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran vs US War: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का दावा! क्या मध्य पूर्व में शुरू हो गया है सबसे बड़ा सैन्य टकराव?
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
- युद्धविराम के बीच फिर बरसी मौत: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों से मातम
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय



