अफगानिस्तान बयान पर टकराव: ट्रंप की टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ बताते हुए ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर ने माफी की मांग की
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अफगानिस्तान में नेटो सेनाओं की भूमिका को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
गुरुवार को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया था कि अफगानिस्तान युद्ध के दौरान नेटो के सहयोगी देश मोर्चे पर पूरी तरह सक्रिय नहीं थे और वे “थोड़ा पीछे” रहे। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए स्टार्मर ने इसे “अपमानजनक और बेहद शर्मनाक” करार दिया।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अफगानिस्तान में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों के साहस, बहादुरी और देश के लिए दिए गए बलिदान को कभी नहीं भूलूंगा। बहुत से ऐसे सैनिक भी हैं जो घायल हुए और जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।”
उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियाँ न सिर्फ अपमानजनक हैं बल्कि सच कहूँ तो बेहद शर्मनाक भी। इससे शहीदों और घायलों के परिवारों को गहरी ठेस पहुँची है और पूरे देश में इसका असर महसूस किया गया है।”
स्टार्मर ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने “इस तरह का गलत बयान” दिया होता, तो वे “निश्चित तौर पर माफी मांगते।


