कनाडा के पीएम ट्रूडो ने मोदी को दी बधाई
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने पर बधाई दी है.कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, उन्होंने मोदी को बधाई देते हुए कहा- “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई. कनाडा दोनों देशों के लोगों के बीच मानवाधिकारों, विविधता और कानून के शासन पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है.

बयान में कहा गया- भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पैमाना और दायरा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. कुछ हफ़्तों की अवधि मेंकरोड़ों लोगों ने अपना वोट डाला, जो किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है. कनाडा में 13 लाख लोगों का हिंदू समुदाय रहता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- रोम में मोदी का भव्य स्वागत: भारत-इटली रिश्तों को नई उड़ान देने की तैयारी



