पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को “लोकतंत्र की जीत” बताया और कहा कि जनता ने डराने की राजनीति को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “फाल्टा की जनता ने अपना स्पष्ट संदेश दे दिया है। लोकतंत्र जीता है और डराने-धमकाने की राजनीति हार गई है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- Maharashtra Politics: ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ से लेकर ‘बिके हुए नेता’ तक, संजय राउत के हमले से गरमाई शिवसेना की सियासत
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- Political Shocker: सिर्फ 822 वोट पाने वाली पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीति का नया पावर सेंटर! TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन
उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार श्री देबांग्शु पांडा को रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग राज्य में बीजेपी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देख रहे हैं और इसी कारण पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर शानदार काम किया है और पार्टी आगे भी राज्य की प्रगति के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।
फाल्टा सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,49,666 वोट मिले, जो कुल मतदान का 71.2 प्रतिशत है।
दूसरे स्थान पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के शंभु नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40,645 वोट यानी 19.34 प्रतिशत मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक को 10,084 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को 7,783 वोट मिले, जबकि उन्होंने मतदान से पहले ही चुनावी मैदान से हटने का ऐलान कर दिया था।



