प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंच गए। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा करते हुए कहा कि रोम पहुंचकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बातचीत का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना है। खास तौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे और संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 की समीक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा कदम, आधा हुआ प्रधानमंत्री का काफिला
प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। इसे वैश्विक खाद्य सुरक्षा और बहुपक्षीय सहयोग के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।
उधर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया। दोनों नेताओं की बढ़ती नजदीकियां भारत-इटली संबंधों को नई मजबूती देने के संकेत मानी जा रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जून 2024 में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भी इटली गए थे।


