मैनचेस्टर सिनेगॉग के बाहर हमला ; पीएम ने कहा आतंकी हमला
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) के पास कार और चाकू से हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने इसे एक आतंकवादी हमला बताया है।

👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- खुद को ईसा मसीह मानने वाले युवक ने व्हाइट हाउस के बाहर चलाई थी गोलियां,जांच में खुलासा
- व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावर ढेर — ट्रंप थे अंदर, मची अफरा-तफरी
घटना योम किप्पुर पर
यह हमला योम किप्पुर के दिन हुआ, जिसे यहूदी कैलेंडर का सबसे पवित्र दिन माना जाता है।
पीएम स्टार्मर की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा,यहूदियों पर हुआ यह एक घिनौना आतंकवादी हमला था। उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे यहूदी हैं। यहूदी-विरोधी भावना नफरत की तरह है, जो एक बार फिर बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को एक बार फिर यहूदी-विरोधी भावना को हराना होगा।
स्टार्मर ने यहूदी समुदाय से वादा करते हुए कहा,मैं देश के सभी यहूदियों से वादा करता हूं कि मैं आपको वह सुरक्षा दिलाने की हर संभव कोशिश करूंगा, जिसके आप हकदार हैं।
हमलावर की पहचान
- पुलिस के अनुसार, हमलावर का नाम जिहाद अल-शामी था।
- वह 35 वर्षीय सीरियाई मूल का ब्रिटिश नागरिक था ।
- गुरुवार को उन्होंने हीटन पार्क हिब्रू कांग्रिगेशन सिनेगॉग के बाहर मौजूद लोगों को पहले कार से टक्कर मारी और फिर राहगीरों पर चाकू से हमला किया।
पुलिस ने मौके पर ही हमलावर को गोली मार दी।


