भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, एक्स पोस्ट में भाजपा को कोसा

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर भाजपा को हत्यारा तक करार दिया है।

उन्होंने अपने X पोस्ट में टीएमसी के आधिकारिक हैंडल से शेयर किए गए वीडियो पोस्ट को री-शेयर करते हुए सिर्फ एक लाइन लिखी है। उन्होंने लिखा, ‘शासक बने हत्यारे… भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर शर्म आती है। 

RULERS BECAME KILLERS- shame on you BJP

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 30, 2026

TMC ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

टीएमसी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए सोनारपुर में हुए हमले का एक वीडियो पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में कैप्शन में पार्टी ने लिखा-अपने बातों पर कायम रहते हुए अभिषेक बनर्जी ने संजू कर्मकार के शोकाकुल परिवार का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया।पार्टी ने कहा कि भाजपा समर्थित उपद्रवियों के हिंसक हमले के बावजूद, हमारे राष्ट्रीय महासचिव ने पीछे हटने का रास्ता नहीं चुना। इसके बजाय, वे उस परिवार के साथ खड़े रहे, जो कथित तौर पर भाजपा समर्थित गुंडों की तरफ से पहुंचाए गए एक अकल्पनीय नुकसान से टूट चुका है। यही करुणा से प्रेरित राजनीति और नफरत से प्रेरित राजनीति के बीच का अंतर है।

टीएमसी ने सीएम अधिकारी को भी घेरा

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी, आज की घटनाओं ने एक बार उस राजनीति को उजागर कर दिया है, जिसकी आप अगुवाई करते हैं। एक ऐसी राजनीति जो डराने और धमकाने, हिंसा और बदले पर आधारित है।

खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर की निंदा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा-सोनारपुर में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए चौंकाने वाले हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वे राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे। एक प्रमुख विपक्षी नेता को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न दिया जाना, भाजपा की बदले और उत्पीड़न क राजनीति को उजागर करता है।

अभिषेक को बेले व्यू अस्पताल ले गईं ममता

घटना के बाद ममता बनर्जी सीधे बाईपास के पास स्थित उस अस्पताल पहुंचीं, जहां अभिषेक बनर्जी का इलाज चल रहा था। वहां कुछ देर बाद ममता बनर्जी TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को बेले व्यू अस्पताल लेकर गईं। उन्होंने दावा किया कि उस अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में शनिवार को मौसम बिगड़ा रहा। आंधी-तूफान के बाद साकेत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य देर रात जारी रहा।