ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए बदलाव ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अपने परिचय में बदलाव करते हुए खुद को पश्चिम बंगाल की “पूर्व मुख्यमंत्री” के रूप में दर्शाया है। नए परिचय में लिखा गया है — “संस्थापक अध्यक्ष, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)।”
यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है जब सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया था।
तृणमूल कांग्रेस को 294 सदस्यीय विधानसभा में केवल 80 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल कर 15 साल पुराने ममता शासन का अंत कर दिया।
हार के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को “जनादेश नहीं बल्कि साजिश” बताया था। उन्होंने मतगणना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और लगभग 100 सीटें “लूटे जाने” का आरोप लगाया था।
71 वर्षीय ममता ने कहा था, “मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। हम जनादेश से नहीं, बल्कि साजिश के तहत हारे हैं। मैं हारी नहीं हूं।”
भाजपा ने उनके इस रुख को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए तीखी आलोचना की थी। अब उनके बदले हुए परिचय को राजनीतिक विश्लेषक हार स्वीकार करने के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े
- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को तगड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
- ममता बनर्जी ने भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में लगाई याचिका
- TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका? 19 सांसदों की ‘बागी लिस्ट’ वायरल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान के नाम से मचा सियासी भूचाल!
- TMC में कितने बागी, 19 बागी सांसदों की लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप, अधिकांश ममता बनर्जी के करीबी
- क्या टीएमसी का कांग्रेस में हो रहा है विलय, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को दिया है खुला ऑफर



