डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम, सिद्धारमैया के प्रस्ताव पर विधायकों ने चुना अपना नेता, तीन जून को शपथ

Date:

बेंगलुरु। डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। इस फैसले के साथ ही कर्नाटक में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन जून को डीके शिवकुमार शपथ ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में लंबे समय से जद्दोजहद चल रही है। आलाकमान की लागतार कोशिशों और कई बार की बैठकों के बाद सिद्दारमैया सीएम पद छोड़ने को तैयार हुए।  यह पहले से ही तय था कि डीके शिवकुमार को ही नेता चुना जाएगा, आज यानी शनिवार को उस पर मुहर लगा दी गई।  विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। डीके शिवकुमार लंबे समय से सीएम पद की आस लगाए बैठे हैं।

सिद्धारमैया ने बैठक में रखा प्रस्ताव

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने विधायक दल के नेता के लिए डीके शिवकुमार के नाम का सुझाव दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जी. परमेश्वर ने किया। बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

लंबे समय से कर्नाटक में सक्रिय हैं शिवकुमार

डीके शिवकुमार लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। कांग्रेस संगठन को राज्य में मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 3 जून की शाम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक में बाद शिवुकमार ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीआईडी के घर पहुंचने पर भड़के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा-तुम चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए 7 जन्म लेने होंगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं