CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते

Date:

नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। अब उन्होंने CUET को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि दावे विश्वगुरु के करते हैं, लेकिन एक भी परीक्षा नहीं करा सकते।

राहुल गांधी ने कहा कि NEET, CBSE, SSC और आज CUET. चार एग्जाम, एक करोड़ बच्चे, एक भी ईमानदारी से नहीं हुआ। राहुल ने एक्स पर लिखा-दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। उन्होंने लिखा कि जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं – वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि नीट, सीबीएसई, एसएससी और आज सीयूईटी। चार परीक्षाएं। बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर एक भी परीक्षा ढंग से आयोजित नहीं हो पा रही है।

शिक्षा मंत्री पर उठाए थे सवाल

राहुल गांधी ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि सीबीएसई की परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर प्रधानमंत्री का मौन और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना, यह दर्शाता है कि उन्हें केवल अपनी सरकार बचाने की चिंता है, न कि लाखों छात्रों के भविष्य की। राहुल गांधी ने इससे पहले उन छात्रों के साथ अपनी एक बातचीत का वीडियो भी साझा किया था, जिन्होंने नीट परीक्षा दी थी और पेपर लीक की घटनाओं के मद्देनजर परीक्षा प्रणाली को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं। उन्होंने कहा था कि नीट छात्रों से मुलाकात में एक बात बिल्कुल साफ हो गई – भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता।

परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या

CUET-UG 2026 की परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके कारण परीक्षा निर्धारित समय से देर से शुरू हुई। NTA ने कहा कि तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है और छात्रों को पूरा परीक्षा समय दिया गया ताकि किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान न हो। हाल के दिनों में NEET, CBSE और SSC से जुड़े विवादों के बाद CUET में हुई देरी ने एक बार फिर एग्जाम सिस्टम को लेकर बहस छेड़ दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीआईडी के घर पहुंचने पर भड़के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा-तुम चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए 7 जन्म लेने होंगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं