नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों को लेकर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इसके समापन के बाद वे मलेशिया के लंगकावी में छुट्टियां मनाने गए हैं। भाजपा ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगता है कि कांग्रेस के युवराज को बिहार की गर्मी और धूल सहन नहीं हुई।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा- लगता है बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल कांग्रेस के युवराज से सहन नहीं हुई, इसलिए उन्हें छुट्टी पर भागना पड़ा या फिर यह कोई गुप्त बैठक है, जिसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। मालवीय ने राहुल गांधी की सफेद टोपी और जींस शॉर्ट्स में छुट्टी के दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि जब लोग असली मुद्दों से जूझ रहे हैं, तब राहुल गांधी गायब होने और छुट्टियां मनाने की कला को और परफेक्ट कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने बिहार में 16 दिनों तक वोटर अधिकार यात्रा निकाली। इस दौरान उनकी यात्रा बिहार के 23 जिले, 1300 किमी और 67 विधानसभा सीटों से गुजरी। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को खत्म हो गई। राहुल और तेजस्वी सासाराम से निकले और पटना तक चले। यात्रा के रूट में 23 जिले कवर किए गए। इस दौरान राहुल गांधी 67 सीटों तक पहुंचे।



