अमित शाह के भाषण के बाद बोले राहुल गांधी-गृह मंत्री का पूरा बयान डिफेंसिव था, विपक्ष द्वारा उठाए किसी भी मुद्दे का नहीं दिया जवाब

Date:

नई दिल्ली। चुनाव सुधार के मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जोरदार बहस हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से चर्चा में कहा कि गृह मंत्री का पूरा जवाब डिफेंसिव था और उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे का जवाब नहीं दिया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा डेढ़ घंटे तक सिर्फ यह सफाई दी गई कि उन्होंने वोट चोरी नहीं की। अगर कोई निर्दोष हो, तो क्या वह इतनी लंबी सफाई देगा?

राहुल गांधी ने कहा हमने जो बातें कहीं, गृह मंत्री ने उनमें से किसी का जवाब नहीं दिया। मैंने पारदर्शी वोटर लिस्ट की मांग की, जिसपर अमित शाह चुप्पी साधे रहे। मैंने कहा कि ईवीएम का पूरा आर्किटेक्चर सभी पार्टियों को दिया जाए, इस पर भी कुछ नहीं कहा। हरियाणा और बिहार में भाजपा नेताओं द्वारा वोट डालने की शिकायतें उठाईं, इस पर भी कोई जवाब नहीं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग की पूर्ण इम्युनिटी पर भी सरकार से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई। राहुल गांधी ने कहा हम डरते नहीं हैं, लेकिन देश को पारदर्शिता चाहिए।

👉 यह भी पढ़ें:

डेढ़ घंटे सफाई देने की जरूरत क्यों

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा डेढ़ घंटे तक सिर्फ यह सफाई दी गई कि उन्होंने वोट चोरी नहीं की। अगर कोई निर्दोष हो, तो क्या वह इतनी लंबी सफाई देगा? प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने की बजाय सफाई देने में लगी हुई है।

गोगोई बोले-स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे शाह

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि गृहमंत्री विपक्ष द्वारा दो दिनों की चर्चा में उठाए गए सवालों का जवाब देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गोगोई बोले हमने सोचा था गृहमंत्री विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे, लेकिन ऐसा लगा जैसे उन्हें एक स्क्रिप्ट दी गई थी और वे उसी को पढ़ते रहे। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कल्याण बनर्जी, सुप्रिया सुले और अन्य नेताओं ने जो मुद्दे उठाए, उनमें से किसी पर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा अमित शाह ने यह नहीं बताया कि चुनाव आयोग पूरे देश में एसाईआर कैसे चला सकता है। संविधान के अनुच्छेद 347 और 324 चुनाव आयोग को ऐसी शक्तियां नहीं देते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।