चुनाव सुधार के मुद्दे पर संसद में अमित शाह से भिड़े राहुल गांधी, गृह मंत्री ने कहा-मतदाता सूची नई हो या पुरानी आपका हारना तय है

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में चुनाव सुधार के मुद्दे पर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी में जमकर बहस हो गई। शाह ने जहां वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए इसके लिए कांग्रेस पर आरोप लगाए, वहीं राहुल गांधी ने कई बार उन्हें टोका। शाह ने यहां तक कह दिया कि आपके हिसाब से संसद नहीं चलेगी।

अमित शाह ने कहा कि विपक्षी नेता कहते हैं कि मतदाता सूची सही नहीं है। इसका सुधार करिए तो एसआईआर क्या है। मतदाता सूची पुरानी हो या नई, आपका हारना तय है। जब आप जीतते हैं, तो चुनाव आयोग महान है, जब आप हारते हैं तो चुनाव आयोग भाजपा की है। दो दो वोटर कार्ड। सामान्य गलतियां है। आप वोट काट नहीं सकते थे, इसलिए दो दो जगहों पर वोटर कार्ड है। इसी को सुधार करने के लिए एसआईआर है।

सबसे पहले नेहरूजी ने की थी वोट चोरी

अमित शाह ने कहा कि वोट चोरी किसको कहते हैं, मैं बताता हूं। योग्यता नहीं है, आप वोटर बन जाते हैं। अनैतिक तरीके से चुनाव जीतना। आप जनादेश की अवहेलना करते हैं, तो वोट चोरी कहलाता है। सबसे पहले वोट चोरी नेहरू ने की थी। पटेल को 28 वोट मिले थे और नेहरू को 2 वोट मिले थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तय कर दिया कि गांधी ने सही तरीके से चुनाव नहीं जीता है। उसको ढकने के लिए कानून लाया, अपने आप को पावर दी गई। एक विवाद पहुंचा है, दिल्ली की कोर्ट में, नागरिक बनने से पहले सोनिया मतदाता कैसे बनीं?

राहुल ने शाह को दी खुली बहस की चुनौती

राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बीच में टोकते हुए उन्हें अपनी प्रेस कान्फ्रेंस पर खुली बहस की चुनौती दी। सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी के तीनों क्रान्फ्रेंस का जवाब दूंगा। एक सादी वाली, एक एटम बम वाली और एक हाइड्रोजन बम वाली। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें बीच में टोका और बहस की चुनौती दी। राहुल गांधी के टोकने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा, आप नहीं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि ये डरा हुआ, घबराया हुआ रेस्पॉन्स है। सच्चा रेस्पॉन्स नहीं है।

घुसपैठिए तय नहीं करेंगे कौन बनेगा पीएम-सीएम

अमित शाह ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा नहीं हो सकती है, क्योंकि चुनाव आयोग सरकार के अधीन काम नहीं करता, वह एक स्वतंत्र संस्था है। कांग्रेस एसआईआर को लेकर झूठ फैला रही है। कांग्रेस की ओर से जो झूठ फैलाया गया है, मैं उसका जवाब दूंगा। अमित शाह ने विपक्ष को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा कि देश का प्रधानमंत्री और राज्य का मुख्यमंत्री घुसपैठिये तय नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बेटे ने लोगों पर थार चढ़ाकर की थी दादागिरी भोपाल। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नोटिस दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक से तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया वह अत्यंत आपत्तिजनक है। यह पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। दिन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। भाजपा विधायक ने कहा-अभी नोटिस नहीं मिला -इस मामले में प्रीतम लोधी ने कहा कि मुझे अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। -नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी के सामने अपना पक्ष रखूंगा और उचित जवाब दूंगा। भाजपा विधायक ने एसडीओपी को दी थी धमकी -भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एसडीओपी आयुष जाखड़ को धमकी दी थी। -एक वीडियो में वे कह रहे हैं कि करैरा के एसडीओपी के बंगले को 10 हजार लोगों को ले जाकर गोबर से भरवा देंगे। -मेरा मुक्का पहले ढाई किलो का था, अब यह ढाई सौ किलो का हो गया है। -विधायक ने कहा कि वे एसपी से पूछना चाहते हैं कि उन्हें दिल्ली से निर्देश कौन भेज रहा है। -क्या मोदी भेज रहे हैं, अमित शाह भेज रहे हैं या महाराज सिंधिया भेज रहे हैं? भाजपा विधायक ने कहा था-करैरा तेरे डैडी का नहीं भाजपा विधायक ने कहा था-करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी। -करैरा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। भाजपा विधायक के बेटे ने थार से मारी थी टक्कर -16 अप्रैल को भाजपा  विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने थार से पहले महिलाओं और बाईक सवार को टक्कर मार दी थी। -हादसे में 5 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर थार जब्त की थी। -जब लोगों ने टोका तो दिनेश लोधी ने कहा था-हॉर्न तो बजाया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट -बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मध्य प्रदेश इकाई से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। -इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ।