पश्चिम बंगाल में युवा जोड़े को सरेआम पीटा गया,
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर ज़िले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवा जोड़े को बुरी तरह से पीटा जा रहा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- Political Shocker: सिर्फ 822 वोट पाने वाली पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीति का नया पावर सेंटर! TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन
- West Bengal Cabinet Expansion 2026: शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव! 35 मंत्रियों की शपथ के पीछे क्या है नया राजनीतिक समीकरण?
- पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, भवानीपुर से ही रहेंगे विधायक
- पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार , रातभर चली ईडी की कार्रवाई
- आखिर जबरदस्ती ही रवाना हुईं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त की पश्चिम बंगाल कैबिनेट
आरोप है कि महिला और पुरुष के बीच विवाहेतर संबंध थे और इसी कारण गांव में एक सभा बुलाकर इन्हें सार्वजनिक तौर पर ये सज़ा दी गई.वीडियो के वायरल होने बाद रविवार को बीजेपी समेत बंगाल की तमाम विपक्षी पार्टियां टीएमसी पर हमलावर हो गईं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलिस ने इस मामले में तजमुल उर्फ़ जेसीबी नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया है.
बताया जा रहा है कि वीडियो में जोड़े को पीटता हुआ शख्स जेसीबी ही है जो कि चोपड़ा विधानसभा में टीएमसी का ही स्थानीय का कार्यकर्ता है.



