पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अब एक बार फिर मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने 21 मई को सभी 285 मतदान केंद्रों पर पुनः वोटिंग कराने का आदेश दिया है।
यह फैसला 29 अप्रैल को हुए मतदान में सामने आई गंभीर गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालने वाली घटनाओं के बाद लिया गया। आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और अन्य अधिकारियों की रिपोर्टों के साथ-साथ पर्यवेक्षकों की राय और उपलब्ध दस्तावेजों की गहन जांच के बाद यह कदम उठाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Haldia Petrochemical Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया ,पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग, कई लोग झुलसे, रेल सेवा प्रभावित
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- Political Shocker: सिर्फ 822 वोट पाने वाली पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीति का नया पावर सेंटर! TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन
- West Bengal Cabinet Expansion 2026: शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव! 35 मंत्रियों की शपथ के पीछे क्या है नया राजनीतिक समीकरण?
- पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, भवानीपुर से ही रहेंगे विधायक
- पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार , रातभर चली ईडी की कार्रवाई
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में मतदाताओं को डराने, मतदान केंद्रों के भीतर अवैध मौजूदगी और छेड़छाड़ की आशंका जैसी चिंताजनक बातें सामने आईं।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फिर से मतदान होगा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मतदान पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
आयोग ने अधिकारियों को पर्याप्त केंद्रीय बल की तैनाती, माइक्रो-ऑब्जर्वर की निगरानी और वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
इसके अलावा पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और सख्त निगरानी भी की जाएगी।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, फाल्टा सीट के मतों की गिनती 24 मई को होगी, जबकि दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।



