बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर योगी का बड़ा बयान: जनता ने दिया करारा जवाब

Date:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता का निर्णायक फैसला बताया है।

उन्होंने कहा कि जब एक अच्छी सरकार सत्ता में होती है, तो उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को कड़ा जवाब देते हुए सत्ता से बाहर कर दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जो लोग जनता की अनदेखी करते हैं, विकास के लिए मिले धन का दुरुपयोग करते हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं और देश की सांस्कृतिक पहचान का अपमान करते हैं, उन्हें जनता सत्ता से बाहर कर देती है।

उन्होंने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई भी दी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से सत्ता में थी, लेकिन इस बार के चुनाव में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 293 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आई हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।