तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता विजय की पार्टी को समर्थन देने के संकेत दिए हैं, जिससे राज्य में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का मानना है कि तमिलनाडु का जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है, जो संविधान की भावना और उसके मूल्यों की रक्षा करे।
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?
- तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए
- क्या तमिलनाडु में भाजपा से अलग हो रहे अन्नामलाई, मीडिया को ऐसा दिया जवाब कि और बढ़ गया सस्पेंस
- तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: 14 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसल लोन माफ
वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि भाजपा या उसके सहयोगी किसी भी रूप में राज्य की सत्ता में आएं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विजय ने कामराज से प्रेरणा लेने की बात कही है।
कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है कि वे जनादेश में झलक रही जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए विजय के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लें।
गौरतलब है कि तमिलनाडु की 234 सीटों में से टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है। वहीं कांग्रेस ने राज्य में 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।



