उत्तरप्रदेश ;भेड़ियों का आतंक ,रेस्क्यू नाकाम ; सरकार ने गोली मारने का दिया आदेश
उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का आतंक बढ़ गया है भेड़ियों के बढ़ते हमलों को देखते हुए सरकार ने गोली मारने का आदेश जारी किया है.मुख्य वन संरक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बीते दो महीनों में आठ गांवों में भेड़ियों ने आठ लोगों की जान ली है.ये घटनाएं उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हैं.
भेड़ियों को ट्रैंकुलाइज करने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से पहले आदेश दिया गया था, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली.हिंसक भेड़ियों के घातक हमले की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत है. आदेश के अनुसार, भेड़ियों को रेस्क्यू किए जाने में विफलता के बाद अब उन्हें मारने का आदेश दिया गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही
- उत्तर प्रदेश में बड़ा आतंकी खुलासा: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकाने थे निशाने पर
- उत्तरप्रदेश; माघी पूर्णिमा पर श्रद्धा की डुबकी
- एसआईआर के बाद उत्तरप्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन यूपी के चुनार स्टेशन पर बड़ा हादसा, कालका मेल की चपेट में आने से छह श्रद्धालुओं की मौत
- उत्तरप्रदेश ;रेंट एग्रीमेंट की रजिस्ट्री होगी अनिवार्य,



