उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते को बड़ी सफलता मिली है। बाराबंकी और कुशीनगर से गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकियों के तार सीधे पाकिस्तानी हैंडलर्स और आईएसआई एजेंटों से जुड़े पाए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों पिछले पांच महीनों से लगातार संपर्क में थे और उन्हें विदेश से रकम भी भेजी गई थी।
आतंकवाद निरोधक दस्ते ने बाराबंकी के दानियाल अशरफ और कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक दोनों आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और अन्य आईएसआई एजेंटों के निर्देश पर काम कर रहे थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपी रक्षा प्रतिष्ठानों समेत कई संवेदनशील स्थानों की रेकी कर रहे थे। इतना ही नहीं, वे वर्दीधारियों की हत्या की साजिश भी रच रहे थे। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों में विदेश से रकम भेजे जाने के सबूत मिले हैं। रकम भले कम हो, लेकिन उसके तार सीधे पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं।
कृष्णा मिश्रा हरियाणा के सोनीपत में एक जींस की दुकान पर काम करता था, जबकि दानियाल अशरफ ज्वैलरी की दुकान में नौकरी करता था। जांच एजेंसी अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें हथियार किसने उपलब्ध कराए और उनके निशाने पर कौन-कौन लोग थे।
सोशल मीडिया जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने अपने स्तर पर सौ से अधिक युवाओं को देश विरोधी वीडियो और भड़काऊ संदेश भेजे थे। अब जांच एजेंसियां उन सभी लोगों की जानकारी जुटा रही हैं, जो किसी न किसी रूप में इनके संपर्क में थे।
आतंकवाद निरोधक दस्ते का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश का कहर: 74 लोगों की मौत, कई जिलों में मची भारी तबाही
- उत्तरप्रदेश; माघी पूर्णिमा पर श्रद्धा की डुबकी
- एसआईआर के बाद उत्तरप्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन यूपी के चुनार स्टेशन पर बड़ा हादसा, कालका मेल की चपेट में आने से छह श्रद्धालुओं की मौत
- उत्तरप्रदेश ;रेंट एग्रीमेंट की रजिस्ट्री होगी अनिवार्य,
- उत्तर प्रदेश ;विजिटर्स वीजा पर विदेश गए प्रदेश के 2946 लोग हुए लापता;गृह मंत्रालय का अलर्ट



