एसआईआर के बाद उत्तरप्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे

Date:

लखनऊ। विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) के बाद आज मंगलवार को उत्तप्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन आयोग ने मसौदा सूची जारी। इस प्रक्रिया में यूपी से 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके बाद अब 12.55 करोड़ मतदाता सूची में शामिल हैं।

अब तक राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थ। एसआईआर प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सबसे ज्यादा नाम ट्रासफर से कटे हैं इनकी संख्या 1.26 करोड़ है। 46 लाख मृतक, डुप्लीकेट 23.70 लाख और जो पते पर नहीं मिले उनकी संख्या 83.73 लाख है, इसके अलावा भी अन्य श्रेणी में शमिल हैं। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक अगर किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले ड्राफ्ट सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आयोग की वेबसाइट – voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर जाएं। यहां एपिक नम्बर, नाम और विधानसभा जिला डालकर अपना नाम देख सकते हैं। ड्राफ्ट सूची में अगर किसी मतदाता का नाम नहीं है तो वह 6 फरवरी तक अपना दावा और आपत्ति दर्ज करवा सकता है। नए नाम कटने वाले मतदाता को फॉर्म-6 भरना होगा, गलत नाम वालों के लिए फॉर्म-7, संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों mod में जमा किया जा सकता है। इसके सतह जन्म प्रमाण पत्र, पते और पहचान प्रमाण पत्र जरुर आवश्यक होगा। अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में नहीं हैं वह 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं

कहां कितने नाम कटेृ

प्रयागराज – 11 लाख 56 हज़ार 339

कानपुर -9 लाख से ज्यादा

आगरा -8 लाख 36 हज़ार 965

गाजियाबाद -8 लाख 18 हज़ार 325

बरेली -7 लाख 14 हज़ार 768

मेरठ – 6 लाख 65 हज़ार 647

जौनपुर -5 लाख 89 हज़ार 546

वाराणसी-5 लाख 73 हज़ार 217

गोरखपुर -6 लाख 45 हजार 634

गौतम बुद्ध नगर -4 लाख 47 हजार 479

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।