दुर्दांत अपराधी था मुख्तार अंसारी;आर के सिंह
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी एक दुर्दांत अपराधी था। विपक्ष केवल पॉलिटिक्स कर रहा है। विपक्ष के नेता अपनी सियासी फायदे के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सच्चाई जानती है। आरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद आरके सिंह ने शनिवार को ही अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं सबसे पहले पार्टी को धन्यवाद देता हूं। नरेंद्र मोदी जी और नड्डा जी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने पुनः मुझपर विश्वास जताया और तीसरी बार लोकसभा का उम्मीदवार बनाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- फर्जी हस्ताक्षर के मामले में मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां आफ्शा अंसारी पर 50 हजार का इनाम
- मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी
- मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की विधायकी खत्म, विवादित बयान के मामले में कोर्ट ने सुनाई थी सजा, मऊ सीट रिक्त घोषित
- मुख़्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी


