मुख़्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के ग़ाज़ीपुर पहुंच कर बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी को श्रद्धांजलि दी. ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज मरहूम मुख्तार अंसारी के घर ग़ाज़ीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं. इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो ‘फिरौन’ तो ‘मूसा’ भी ज़रूर आएगा.
हार्ट अटैक की मौत के बाद मुख़्तार अंसारी के शव को शनिवार को ग़ाज़ीपुर में कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया. उन्हें उनके पैतृक कब्रिस्तान में अपने माता-पिता की कब्र के पास दफनाया गया.
👉 यह भी पढ़ें:
- फर्जी हस्ताक्षर के मामले में मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां आफ्शा अंसारी पर 50 हजार का इनाम
- मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी
- मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की विधायकी खत्म, विवादित बयान के मामले में कोर्ट ने सुनाई थी सजा, मऊ सीट रिक्त घोषित
- दुर्दांत अपराधी था मुख्तार अंसारी;आर के सिंह


