मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी
गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा शूटर शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- फर्जी हस्ताक्षर के मामले में मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां आफ्शा अंसारी पर 50 हजार का इनाम
- मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की विधायकी खत्म, विवादित बयान के मामले में कोर्ट ने सुनाई थी सजा, मऊ सीट रिक्त घोषित
- मुख़्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी
- दुर्दांत अपराधी था मुख्तार अंसारी;आर के सिंह
मुठभेड़ के दौरान शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में एसटीएफ की टीम ने उसे मार गिराया। पुलिस के अनुसार, शाहरुख के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
मौके से एसटीएफ ने तीन पिस्तौलें, 60 से ज़्यादा कारतूस और एक कार बरामद की है। इसके अलावा शाहरुख पठान के पास से एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है।
एसटीएफ की इस कार्रवाई को माफिया नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।


