बीजेपी की आठवीं सूची की अमरिंदर की पत्नी का नाम
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी. पार्टी ने पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं.
पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रणीत कौर को पटियाला से उतारा गया है. प्रणीत कौर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर 2019 में इस सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं.
पंजाब में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे. प्रणीत कौर पार्टी गतिविधियों के आरोप में पिछले साल फरवरी में पार्टी से निलंबित कर दी गई थीं. इसके बाद वो भी बीजेपी में शामिल हो गई थीं.बीजेपी ने गुरदासपुर से फिल्म स्टार सन्नी देओल का टिकट काट कर दिनेश सिंह बब्बू को उतारा है. पार्टी ने तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर, सुशील कुमार रिंकू को जालंधर, रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना और हंसराज हंस को फरीदकोट से उतारा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर किसके कहने पर कांग्रेस से भाजपा में आए भूपेंद्र चौहान को अजा मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया, कौन है जिसने भेजा था नाम?
- Amit Shah के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नवीन की नई टीम लगभग फाइनल, सरकार से संगठन में कई नेता आएंगे
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?



