कच्चातिवु पर RTI में चौंकाने वाला खुलासा: पीएम ने घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातिवु को लेकर सामने आई एक आरटीआई रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने विपक्षियों को घेरते हुए कहा है कि नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने किस तरह बेरहमी से कच्चातिवु को छोड़ दिया। इसने हर भारतीय को नाराज कर दिया है। भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 सालों से काम करने का तरीका रहा है पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट साझा की है। उन्होंने पोस्ट कर कहा, आंखें खोलने और चौंकाने वाला सच सामने आया है। नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने किस तरह बेरहमी से कच्चातिवु को छोड़ दिया
👉 यह भी पढ़ें:
- Petrol में Ethanol Blending से बढ़ेगी गाड़ी की Performance या होगा Engine Damage? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा जवाब
- Username Dispute के बाद सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल को भी भेजा नोटिस, कल वॉट्सएप से मांगा था जवाब
- ISRO Headquarters को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच हुई तो फर्जी साबित हुआ ईमेल
- WhatsApp Username Feature: अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए होगी चैट! Meta ने बताया कैसे रहेगा सुरक्षित, सरकार ने भी भेजा नोटिस
- Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 40 फीट ऊंचाई से गिरी विशाल चट्टान; बिहार के 7 मजदूरों की मौत
- PM Modi-Japan Summit: राष्ट्रपति भवन में जापानी PM सनाए ताकाइची का भव्य स्वागत, भारत-जापान साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार!
इसने हर भारतीय को नाराज कर दिया है। हम कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते। भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 सालों से काम करने का तरीका रहा है।तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने आरटीआई दायर कर कच्चातिवु के बारे में पूछा था। अब आरटीआई सामने आने पर पता चला है कि सन् 1974 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और श्रीलंका की राष्ट्रपति श्रीमावो भंडारनायके ने एक समझौता किया था। इसके तहत कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया था।



