अयोध्या। दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को दीपकों की रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या। आज यहां दो रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हुए। एक रिकॉर्ड 1121 अर्चकों द्वारा की गई सरयू महाआरती का बना और दूसरा दीपक जलाने का। आज अयोध्या में 25 लाख 12 हजार 585 दीप एक साथ जले।
अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के बाद इस बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार ने इस अनूठे आयोजन की परिकल्पना की थी। दीपोत्सव तो यहां पहले भी मनते रहे हैं, लेकिन इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गई और यह पूरा भी हो गया। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर नया रिकॉर्ड कायम किया गया। इसके अलावा 1121 लोगों ने एक साथ आरती में हिस्सा लेकर दूसरा रेकॉर्ड भी कायम किया गया। दीपोत्सव के लिए 6 बजकर पांच मिनट पर दीप जलाने का समय निर्धारित किया गया था। स्वयंसेवकों ने 25 मिनट में 28 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दिए। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की तरफ से दीयों की गिनती की गई। गिनीज बुक की ओर से योगी आदित्यनाथ को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी, क्या इन्हें माफ कर दोगे रामजी!
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बैंक कर्मचारी की मिलीभगत भी आई सामने, बैंक में ही होता था रकम का बंटवारा
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी विवाद में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बोले सीएम योग-जन आस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार दर्ज हुई एफआईआर, आरोपियों में आठ नामजद



