आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नेपाल जा रही बस में आग, 45 यात्री थे सवार, ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई सबकी जान

Date:

लखनऊ। आगरालखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के सिरसागंज में मंगलवार की शाम पर यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में 45 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से सबकी जान तो बच गई, लेकिन सामान जल गया। बस में सवार यात्री अजमेर शरीफ से दर्शन कर नेपाल जा नेपाल जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम करीब तीन बजे प्राइवेट बस अजमेर शरीफ से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। जैसे ही बस थाना सिरसागंज क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे खम्बा संख्या 76 किलोमीटर के समीप पहुंची, तभी बस से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर चुन्नू मिश्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाकर यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला। सारे यात्री बच गए, लेकिन उनका सामान पूरी तरह से जल गया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Film Review : ‘पागलपंती’ का जश्न  : धमाल 4

इस फिल्म का सबसे बड़ा गुण यह है कि वह खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेती।  आदिवासी, समुद्री लुटेरे , भूत, जानवर के साथ ह्यूमन चेन वाले सीन, बैलून सीक्वेंस, ऊँचाई का डर – सब हँसने का मसाला हैं। फिल्म देखकर लगता है कि दिमाग की वारंटी खत्म हो चुकी है।सर्कस जैसी है यह फिल्म, जिसमें जूने - पुराने कलाकार हंसाने के लिए जोकरों  की तरह आ गए हैं, और उछल-कूद कर रहे हैं।  उन बेचारों को लगता है कि यही कॉमेडी है !