कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रविवार सुबह एक निजी बस पलट गई। बताया जाता है कि ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इस हादसे में 26 से ज्यादा लोग गायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा नूरपुर के न्याजपुर में हुआ है।
चंबा से सुबह ऊना के लिए निकली थी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए निकली थी और 11 बजे के करीब नूरपुर में पहुंचने पर यह हादसा हो गया। बस में 40 के करीब यात्री सवार थे। 24 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- Visakhapatnam Steel Plant में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ गर्म लोहा, आठ की मौत
मोड़ पर धमाके साथ पलट गई बस
बस में सवार घायल यात्री के अनुसार ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इस दौरान मोड़ पर अचानक एक धमाका हुआ और बस पलट गई, इसके बाद अफरा तफरी मच गई और वह बुरी तरह से चोटिल हो चुके थे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
ड्राइवर खिड़की से बाहर गिर गया
जानकारी के अनुसार नूरपुर पहुंचते ही न्याजपुर के पास अचानक बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि बस चालक बेसुध होकर खिड़की से बाहर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
26 से ज्यादा लोग घायल
हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन घायलों गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है, शेष घायलों का नूरपुर सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को 5 हजार रुपये और घायलों को 2 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है।
सीएम सुक्खू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘नियाजपुर, नूरपुर के समीप एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल, नूरपुर में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।’



