चीन बॉर्डर के पास से दो कश्मीरी जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजते थे खुफिया जानकारी

Date:

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर पुलिस ने जासूसी गतिविधियां करने के आरोप में जम्मूकश्मीर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहे थे।

ईटानगर के आईजी (कानून एवं व्यवस्था) चुखु आपा ने मंगलवार को बताया कि दोनों को जम्मूकश्मीर के कुपवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें ईटानगर लाया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एजाज अहमद भट और बशीर अहमद गनई के रूप में हुई है।

👉 यह भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार आरोपी अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी जुटाकर उसे पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के साथ साझा कर रहे थे। पहली बार 21 नवंबर को इसकी जानकारी मिली थी। जब पुलिस ने जासूसी गतिविधियों में संदिग्ध संलिप्तता संबंधी विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर जम्मूकश्मीर में कुपवाड़ा जिले के रहने वाले नजीर अहमद मलिक और साबिर अहमद मीर को गिरफ्तार किया था।

नजीर मलिक को पहले ईटानगर के गंगा गांव से हिरासत में लिया गया था और उससे मिली जानकारी के आधार पर उसी दिन बाद में राज्य की राजधानी में अबोतानी कॉलोनी से मीर को गिरफ्तार किया गया। पश्चिम सियांग पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के ही हिलाल अहमद नामक व्यक्ति को जिला मुख्यालय नगर आलो की एक दुकान से गिरफ्तार किया था। चांगलांग पुलिस ने मियाओ से गुलाम मोहम्मद मीर नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग कंबल विक्रेता थे, जो जानकारी एकत्र करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में घूमते थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री और उसी सीट से पिछले चुनाव में हारे नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। इसके बाद से दतिया में बवाल मच गया है। दुकानों बंद करा दी गईं, समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।