कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन, 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

Date:

कोलकाता । कोलकाता में तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम अचानक ढह गया। इस हादसे में 5 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे 20 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें दो आईसीयू में है। अन्य 18 की हालत खतरे से बाहर है।

रेस्क्यू में जुटे सेना के जवान

पुलिस के साथ NDRF और सेना के जवान भी रेस्क्यू कर रहे हैं। गैस कटर से लोहे के पोल को काटा जा रहा है। मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गोदाम में कांक्रीट ढलाई का काम चल रहा था।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पहुंचे

शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास एक वेयरहाउस के गिरने से मौते हुई हैं। मुझे इससे गहरा सदमा और दुख पहुंचा है। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। वहीं, 21 लोगों को इस मलबे से निकाला जा चुका है। इनमें 18 घायल हुए हैं। सीएम ने कहा कि इस त्रासदी में गई कीमती जानों पर मेरे दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस बेहद दुखद घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हम उन्हें हर संभव मदद देंगे. फिलहाल युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, क्या इन्हें माफ कर दोगे रामजी!

अयोध्या के राम मंदिर के लिए लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष चला। 1528 में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बाद से ही हिंदू समाज ने इसे वापस पाने के लिए लड़ाइयां शुरू कीं। 1528 से लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक यानी 2019 तक इस मुद्दे पर सैकड़ों बार छोटे-बड़े संघर्ष और कानूनी लड़ाइयां हुईं।